त्रिस्पतरीय पंचायत चुनाव…मस्तूरी मे 68 प्रतिशत मतदान..वोट देने में महिलाआों ने मारी बाजी..शाम तक लगी लम्बी कतार
जिला पंचायत,मस्तूरी जनपद पंचायत समेत क्षेत्र के पंच सरपंच के लिए मतदान

बिलासपुर—त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मस्तूरी क्षेत्र की जनता ने जनपद पंचायत समेत पांच जिला पंचायत क्षेत्र के अलावा पंच सरपंच के लिए मतदान किया। मतदान केन्द्र पहुंचकर जनता ने अधिकारिक रूप से तीन बजे के बाद तक मतदान में भाग लिया। अंतिम जानकारी के के अनुसार पुरूषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है। चुनाव कार्यालय ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र में कुल 508 बूथ में 68.47 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है।
सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। 508 बूथ पहुंचकर जनता ने क्षेत्र के पांच जिला पंचायत सदस्यों के अलावा जनपद पंचायत समेत पंच सरपंच पद के लिए मतदान किया। बताते चलें कि मस्तूरी क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं की संख्या 140679 और महिला मतदाताओं की संख्या 138322 है। कुल 279007 मतदाताओं में से 191043 महिला और पुरूषों ने भाग लेकर 68.47 मतदान किया।
जानकारी के अनुसार138322 महिला मतदाताओं में से सिर्फ 95805 महिलाओं ने ही मतदान किया है। यानी कुल संख्या का 69.26 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान में भाग लिया। इसी तरह कुल पुरूष संख्या 140679 में 95238 ने मतदान किया। मतलब 67.70 पुरूषों ने मतदान किया। इस तरह कुल 279007 मतदाताओं में से 191043 जनसंख्या ने चुनाव में भाग लेकर 68.47 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है।