बिलासपुर।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कमी को दूर करने और न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को आयोजित अपनी बैठक में राज्य के तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों—संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार—को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
जिला शिक्षा विभाग में महाघोटाला? 30 पदोन्नतियां और दूसरे मद से वेतन! छह साल पुराना मामला डीपीआई पहुंचा
बिलासपुर... जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में 17 जून 2021 को सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर हुई करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस महत्वपूर्ण सिफारिश के बाद अब केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से आगे की संवैधानिक और औपचारिक प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा, जिसके उपरांत तीनों अधिकारी हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

अनुभवी न्यायिक अधिकारियों की इस पदोन्नति से राज्य की न्यायपालिका में प्रशासनिक और न्यायिक दक्षता बढ़ने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्तमान में चयनित तीनों अधिकारी न्याय क्षेत्र में लंबी सेवाएं दे रहे हैं। संतोष शर्मा कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि सुषमा सावंत प्रतिनियुक्ति पर रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत हैं।

वहीं, सुधीर कुमार रायपुर स्थित फैमिली कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यभार देख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.