CG News।छत्तीसगढ़ के सेवारत शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राज्य भर के सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता आगामी 25 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में एकजुट होकर “टेट मुक्ति रैली” निकालेंगे.

इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षक मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के नाम जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को ज्ञापन सौंपेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस महाआंदोलन की तैयारी के तहत 22 और 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रत्येक जिले में प्रभावित शिक्षकों के साथ रणनीतिक बैठकें आयोजित करेगा.

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने प्रदेश भर के सभी शिक्षक संवर्गों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस आंदोलन में शत-प्रतिशत भागीदारी निभाने की अपील की है.

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट किया है कि यद्यपि विभागीय अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में लंबी और सार्थक चर्चा हुई है, लेकिन यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले समय में राज्यव्यापी उग्र आंदोलन किया जाएगा.

मोर्चा ने सेवारत शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता पूरी तरह खत्म करने, इसके स्थायी समाधान हेतु राज्य सरकार से केंद्र को अध्यादेश लाने की सिफारिश करने और सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा (31 अगस्त 2018 तक प्राप्त योग्यताओं) के तहत बिना टेट के वरिष्ठता के आधार पर जल्द पदोन्नति देने की मुख्य मांग रखी है.

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षकों की अन्य प्रमुख मांगों में एलबी संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) सहित शिक्षा विभाग के समस्त लाभ प्रदान करना शामिल है.

इसके साथ ही, केंद्रीय वेतनमान की संरचना के अनुसार वेतन विसंगति दूर करने, 13 फरवरी 2026 के विसंगतियुक्त शिक्षा विभाग के राजपत्र को तत्काल निरस्त करने तथा बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से विभागीय प्रशिक्षण कराने की मांगें शामिल हैं.

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के इस दबाव का तत्काल असर भी देखने को मिला है, जहां अधिकारियों के भरोसे के बाद एससीईआरटी (SCERT) ने बीएड के विभागीय ब्रिज कोर्स हेतु 19 अगस्त को नोडल स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है.