Katni News/कटनी।मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र स्थित डीएवी (DAV) पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया।

आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने स्कूल के कंप्यूटर सेंटर सहित कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी में गनीमत यह रही कि किसी भी छात्र या स्टाफ को चोट नहीं आई है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय अचानक स्कूल की ऊपरी मंजिल से धुआं निकलता देखा गया। जब तक स्कूल प्रबंधन कुछ समझ पाता, आग कंप्यूटर लैब तक फैल चुकी थी। इस आगजनी में लैब में रखे दर्जनों महंगे कंप्यूटर, फर्नीचर और स्कूल के कई सालों की रिकॉर्ड जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के बस स्टैंड जोन से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग के विकराल रुप को देखकर तत्काल बैकअप के लिए एक्स्ट्रा गाड़ियां बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे ने डीएवी स्कूल प्रबंधन की ओर से किए जाने वाले सुरक्षा दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, स्थानीय नागरिकों और स्कूल पहुंचे अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा गया। आरोप है कि स्कूल में लगे फायर सेफ्टी उपकरण या तो एक्सपायर हो चुके थे या पर्याप्त संख्या में नहीं थे।

आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्य के लिए स्कूल स्टाफ को भी ट्रेनिंग नहीं मिली थी। लोगों का कहना हैं कि अगर यह आग क्लास रूम तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो जाता।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुठला थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या स्कूल के पास अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र (Fire NOC) वैध था या नहीं। फिलहाल, स्कूल परिसर को सुरक्षित कर लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।