CG Teacher Recruitment: रायपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयो हेतु शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संविदा कुल कुल रिक्त 1812 पदो पर भर्ती होनी है, इसकिते उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है।

CG Teacher Recruitment: छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर के आदेश 19 जून 2026 के अनुसार कम्प्यूटर आधारित चयन परीक्षा के माध्यम से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयो हेतु शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संविदा कुल कुल रिक्त 1812 पदो की पूर्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने संक्षिप्त विज्ञापन कार्यालयीन आदेश 09 सितंबर.2026 एवं 29 सितंबर 2026 को विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है।

इस विज्ञापन में संविदा के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएँ, आयुसीमा, आरक्षण, एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश विभागीय वेवसाइट http://eduportal.cg.nic.in पर देखा जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि: 01 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) रात्रि 12:00 बजे तक

त्रुटि सुधार: 22 से 24 अक्टूबर 2026 रात्रि 12:00 बजे तक

परीक्षा की संभावित तिथि: 31 अक्टूबर 2026 से 05.11.2026 के मध्य विभिन्न पालियों में

प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि: 25 से 26 अक्टूबर 2026