CG News: रायपुर। भारत सरकार ने राजपत्र प्रकाशित कर बैंकों में फाइव डे वीक को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत अब शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहेगी।

बता दें, हाल के दिनों में बैंक एम्पाइल यूनियन ने फाइव डे वीक को लेकर देशभर में हड़ताल का ऐलान किया था। इसके लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों ने अपने ग्राहकों को मैसेज भी करना शुरू कर दिया था। मैसेज के पीछे असुविधा से बचने और समय पर जरुरी बैंकिंग कामकाज निपटाने का मकसद था। बैंकों ने अपने ग्राहकों से इस संबंध में अपील भी की थी।

हड़ताल को देखते हुए रविवार को अवकाश के दिन नियमित रूप से कामकाज किया गया। यह सब ग्राहकों को सुविधा देने के उद्देश्य से किया गया था। हालांकि इस बीच यूनियन की केंद्र सरकार से वार्ता हुई और यूनियन ने हड़ताल स्थगित करने का ऐलान कर दिया था।

यूनियन के हड़ताल स्थगित करने के बीच ही भारत सरकार का राजपत्र सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जारी नोटिफिकेशन में बैंकों में फाइव डे वीक की घोषणा की गई है।

हमने नोटिफिकेशन की सच्चाई जानने बैंक के जिम्मेदार अफसरों से बात की। अफसरों ने बताया, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा गजट नोटिफिकेशन पूरी तरह फर्जी है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने किसी तरह का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। किसी ने शरारत करते हुए फेक गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

पढ़िए नोटिफिकेशन में क्या लिखा है?

का.आ. 4275 (अ). – विनिमय लेख अधिनियम, 1881 (1881 का 26) की धारा 25 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत सरकार, लोकहित में, एतदू द्वारा, सभी साबजनिक क्षेत्र के बैंकों (जिसमें भारतीय स्टेट बैंक भी शामिल है) की सभी शाखाओं में, प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में घोषित करती है। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।