CG News-रायपुर- छत्तीसगढ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता रूपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि प्रदेश के कई कोषालय अधिकारियों द्वारा कोषालयीन लिपिकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है.

जिससे कोषालयीन लिपिकों में रोष व्याप्त हो रहा है इसके लिए संगठन द्वारा विशेष सचिव, वित्त विभाग एवं संचालक, कोष एवं लेखा को पत्र प्रेषित किया गया है जिससे जिला कोषालय रायपुर में डाटाएन्ट्री आपरेटर से लिपिकीय कार्य, इन्द्रावती कोषालय नया रायपुर में डाटाएन्ट्री आपरेटर को लिपिकीय कार्य, जिला कोषालय कवर्धा में डाटाएन्ट्री आपरेटर को लिपिकीय कार्य, जिला कोषालय जगदलपुर में डाटाएन्ट्री से लिपिकीय कार्य और भी प्रदेश अन्य कोषालयों में भी कराया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही लिपिकों को उनके मुख्य कार्य से पृथक कर कोषालय अधिकारियों एवं डाटाएन्ट्री आपरेटर मिल कर कोषालय का संचालन कर रहे है । जबकि डाटा एन्ट्री आपरेटरों को नियमों ज्ञान नही होता है न ही वे लेखा प्रशिक्षत होते है ।

वित्त विभाग के पत्र अनुसार लिपिकों का कार्य मुख्य रूप से नस्तियों का प्रस्तुतीकरण, नस्तियों का संधारण, रख रखाव, पत्राचार करना तथा नियमों के अनुरूप कार्य करना होता है डाटाएन्ट्री आपरेटर का कार्य डाटा एन्ट्री करना, डाटा का विश्लेषण करना, मुख्यतः तकनीकी स्वरूप कार्य होता है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

(छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक 839/472/वि/नि/चार/2024 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 01.11.2024 के अनुसार)कोषालय अधिकारियों द्वारा डाटा एन्ट्री आपरेटर को देयक पारित शाखा, सीपीएस ओपीएस शाखा, पेशन शाखा, ई- पेमेन्ट कार्य आंबटित किया गया है एवं भण्डार शाखा का भी कार्य आंबटित किया जाता है

साथ ही कोषालय अधिकारी के द्वारा पारित देयकों को पारित करने का कार्य भी किया जाता है और डाटा एन्ट्री आपरेटर को आंबटित कार्य भी बिना सहायक कोषालय अधिकारियों के परीक्षण के सीधे कोषालय अधिकारियों के द्वारा पारित किया जाता है ।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोषालय संहिता के नियमों का स्पष्ट उल्लधन किया जा रहा है ।वित्त विभाग के पत्र के कंडिका क्रमांक 05 में ई पेमेन्ट कार्य करने हेतु सहायक कोषालय अधिकारी को दिये जाने का उल्लेख किया गया है उक्त आदेश का भी कोषालय अधिकारियों द्वारा स्पष्ट उल्लधन किया जा रहा है ।

(छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के पत्र क्रमांक 1737/वित्त/ब-4/संसा./2024 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 07.06.2024 के अनुसार)उक्त संबंध में कार्यवाही नही किया गया तो प्रदेश के समस्त कोषालयीन कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें ।