CG News-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चोरों ने बाल आयोग के सदस्य के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बसंतपुर थाना क्षेत्र के कौरिनभाटा में शुक्रवार दोपहर घर महज 30 से 40 मिनट के लिए खाली था। इसी दौरान अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में दाखिल हुए और अलमारी व लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी लेकर फरार हो गए।

चोरी की वारदात बाल आयोग सदस्य कुल प्रकाश वालदे के घर हुई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 से 2:45 बजे के बीच घर खाली था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। घर में घुसने के बाद चोरों ने सबसे पहले हॉल में रखी अलमारी को निशाना बनाया। अलमारी का लॉकर तोड़ने के बाद जब उन्हें ज्यादा सामान नहीं मिला तो वे बेडरूम में पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में विराजे हैं 11वीं सदी के ऐतिहासिक दक्षिणमुखी गणेश, गणेश चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में विराजे हैं 11वीं सदी के ऐतिहासिक दक्षिणमुखी गणेश, गणेश चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
Cg news।दंतेवाड़ा। जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मां दंतेश्वरी मंदिर से जुड़ी हुई है। श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेडरूम का ताला तोड़कर चोरों ने वहां रखी अलमारी और उसके डबल लॉकर को भी तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेटकर मौके से फरार हो गए। घटना का पता घर लौटने पर चला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पीड़ित कुल प्रकाश वालदे के मुताबिक, घर से करीब 1 से 1.5 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। उन्होंने चोरी हुए सामान की कुल कीमत काफी अधिक होने की बात कही थी। वहीं पुलिस ने बिल और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर फिलहाल 2.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 1.5 लाख रुपये नकद, यानी कुल 4 लाख रुपये की चोरी का मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया कि रक्षाबंधन के अवसर पर कुल प्रकाश वालदे की बड़ी बहन भी घर आई थीं। उनके गहने और अन्य सामान भी उसी अलमारी में रखे हुए थे। बहन को बस्तर जाना था, लेकिन तीज पर्व के कारण सामान घर में ही रखा रह गया था। चोरी के दौरान चोर वह सामान भी अपने साथ ले गए।

पीड़ित ने शुक्रवार को ही बसंतपुर थाने में घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने शनिवार को चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र देवांगन के मुताबिक, बिल प्रस्तुत किए जाने के बाद 2.5 लाख रुपये के जेवर और 1.5 लाख रुपये नकद की चोरी दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और क्या चोरों ने पहले से घर की रेकी की थी। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है