बिलासपुर… सरकंडा थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपए की एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली है। वाहन की पहचान सशक्त एप के जरिए सुनिश्चित की गई। मामले में आरोपी के एक अन्य साथी की तलाश जारी है।

जोरापारा चौबे कॉलोनी अटल आवास निवासी प्रीति यादव ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त की रात 8 बजे से 7 सितंबर की सुबह 10 बजे के बीच अज्ञात चोर उसके मकान का गेट और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर खड़ी नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 10 BW 9754 चोरी कर ले गया। इसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 1301/2026 में बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
सुबह घर में घुसा, सोती महिला से छेड़छाड़; विरोध पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
सुबह घर में घुसा, सोती महिला से छेड़छाड़; विरोध पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... सुबह के वक्त घर में घुसकर सो रही महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि इमलीभाठा निवासी कान्हा पटेल चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने स्कूटी अपने साथी सुमित ठाकुर से मिलने की बात बताई। पहचान छिपाने के लिए स्कूटी की नंबर प्लेट निकालकर फेंकने और वाहन को इमलीभाठा बाम्बे आवास के नीचे छिपाकर रखने की जानकारी भी पुलिस को दी।

आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में छिपाकर रखी गई एक्टिवा बरामद कर ली। सशक्त एप के जरिए वाहन के चोरी होने की पुष्टि के बाद उसे जब्त कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू लहराया तो मचा खौफ, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
चाकू लहराया तो मचा खौफ, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
बिलासपुर...मोपका में सार्वजनिक जगह पर हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने इमलीभाठा बंधवापारा जोगी आवास निवासी कान्हा पटेल पिता रामू पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले में सह-आरोपी सुमित ठाकुर की तलाश की जा रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, दिवाकर वर्मा तथा आरक्षक संजीव जांगड़े, विवेक राय और आफाक खान की भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
सीतापुर। नगर पंचायत की नीलामी में महज 500 रुपये में खरीदी गई गाय के कथित वध का मामला सामने आने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.