बिलासपुर… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा एक माह तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने जा रही है। इसी अभियान को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक से पत्रकारों ने अभियान के औचित्य और सरकार के कामकाज को लेकर सीधे सवाल किए। सवाल यह था कि प्रधानमंत्री खुद को ‘प्रधान सेवक’ और ‘चौकीदार’ बताते रहे हैं, तो फिर 25 साल की सेवा पूरी होने पर अलग से इतने बड़े आयोजन और प्रचार अभियान की जरूरत क्यों पड़ रही है? क्या जनता उनके काम को समझ नहीं रही है?

पत्रकारों ने यह सवाल भी उठाया कि आज लगभग हर बड़े काम को बड़े इवेंट के रूप में पेश किया जा रहा है। ऐसे में 25 साल की सेवा का यह आयोजन क्या उपलब्धियों को बड़े स्तर पर प्रचारित करने की कोशिश भर है? क्या मौजूदा समय में युवाओं के आंदोलन और उनके मुद्दों से ध्यान दूसरी तरफ मोड़ने के लिए ऐसे बड़े इवेंट और अभियान तो नहीं किए जा रहे?

ये खबर भी पढ़ें…
ताला तोड़ा, स्कूटी उड़ाई और नंबर प्लेट फेंक दी… सशक्त एप ने खोल दिया चोरी का राज
ताला तोड़ा, स्कूटी उड़ाई और नंबर प्लेट फेंक दी… सशक्त एप ने खोल दिया चोरी का राज
बिलासपुर... सरकंडा थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपए की एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौशिक ने इस सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय कांग्रेस शासन के दौर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री एक रुपया भेजते थे तो हितग्राही तक 15 पैसे पहुंचते थे, जबकि आज एक रुपया भेजा जाता है तो हितग्राही तक एक रुपया ही पहुंचता है। उनके मुताबिक यही पुराने और वर्तमान शासन के बीच मूलभूत अंतर है।

इसके बाद पत्रकारों ने सवाल को विकास कार्यों की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की ओर मोड़ दिया। पूछा गया कि यदि योजनाओं का पैसा पूरी तरह नीचे तक पहुंच रहा है तो देशभर में सड़क, पुल-पुलिया और दूसरी परियोजनाओं पर अरबों-खरबों रुपये खर्च होने के बाद भी उनकी गुणवत्ता पर सवाल क्यों उठते हैं? सड़क बनने के बाद वह गड्ढों में चली जाए और उस पर करोड़ों-अरबों रुपये खर्च हो जाएं तो इसे विकास कैसे माना जाए? क्या ऐसे मामलों में भ्रष्टाचार और जिम्मेदारी तय करने का सवाल नहीं उठना चाहिए?

ये खबर भी पढ़ें…
खिड़की से घुसा, कंप्यूटर उपकरण समेट ले गया… चंद घंटे में पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद किया
खिड़की से घुसा, कंप्यूटर उपकरण समेट ले गया… चंद घंटे में पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद किया
बिलासपुर... सरकंडा थाना क्षेत्र के इमलीभाठा स्थित मितवा संस्था के बाल भवन से कंप्यूटर उपकरण चोरी होने के मामले में पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौशिक ने जवाब में पूछा कि पहले रायपुर पहुंचने में कितना समय लगता था और अब कितना लगता है। उन्होंने कहा कि सड़क विकास के लिए जरूरी है। जहां सड़क नहीं होती, वहां विकास नहीं पहुंच सकता। उनका कहना था कि पहले जिन इलाकों में सड़क नहीं थी, वहां मास्टर और पटवारी तक नहीं जाते थे, विकास तो दूर की बात थी।

पत्रकारों ने फिर स्पष्ट किया कि सवाल सड़क बनाने के खिलाफ नहीं, बल्कि अरबों रुपये खर्च होने के बाद सड़क की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर है। दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-आगरा और दिल्ली-लखनऊ जैसे मार्गों का उदाहरण देते हुए पूछा गया कि भारी भरकम राशि खर्च करने के बावजूद यदि सड़कें खराब हो जाएं तो क्या इसे विकास की सफलता माना जाए?

ये खबर भी पढ़ें…
दुकान छोटी, इंतजाम पूरा! शराब पिलाने की सुविधा देने वाले 4 पर आबकारी एक्ट, 7 बदमाशों पर कार्रवाई
दुकान छोटी, इंतजाम पूरा! शराब पिलाने की सुविधा देने वाले 4 पर आबकारी एक्ट, 7 बदमाशों पर कार्रवाई
बिलासपुर...तीज और आगामी गणेश चतुर्थी को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने अवैध शराब और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने-पिलाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर कौशिक ने सड़क निर्माण की जरूरत बताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्वर्णिम चतुर्भुज योजना का उल्लेख किया। उन्होंने रसोई गैस की पुरानी व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले गैस कनेक्शन के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता था, जबकि अब घर-घर सिलेंडर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए सभी क्षेत्रों में काम करना होगा और राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने अपना कार्यकाल शुरू किया था। भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक 12 सूत्रीय कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

कौशिक ने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी रेखा से बाहर आए, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया, 100 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया, 12 करोड़ शौचालय और चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों के आवास बनाए गए। कोविड के दौरान 200 करोड़ से अधिक मुफ्त टीके लगाए गए। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत होने और प्रधानमंत्री को 37 अंतरराष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान मिलने का भी उल्लेख किया।

हालांकि सवाल-जवाब के दौरान पत्रकारों का फोकस 25 साल की सेवा के प्रचार, युवाओं के मुद्दों, सड़कों की खराब गुणवत्ता और अरबों रुपये के खर्च के बावजूद जवाबदेही पर रहा। प्रधानमंत्री के ‘प्रधान सेवक’ और ‘चौकीदार’ होने के दावे से लेकर सेवा अभियान की जरूरत तक सवाल पूछे गए। सड़क और भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों पर भी पत्रकारों ने जवाब चाहा, लेकिन कौशिक के जवाब में कई बार कांग्रेस शासन, पुरानी योजनाओं और सड़क निर्माण की जरूरत का संदर्भ सामने आया।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी के.के. शर्मा और जिला मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय मौजूद रहे।