Cg news ।काेंड़ागांव। जिले के केशकाल में शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल जाने के दौरान हाईस्कूल कुएंमारी में पदस्थ शिक्षक धर्मेंद्र दास वैष्णव एक नाले में तेज बहाव की चपेट में आ गए। अचानक पानी के तेज बहाव में शिक्षक वाहन सहित बहने लगे। शिक्षक ने किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए अपनी जान बचा ली, लेकिन उनका वाहन पानी के तेज बहाव में बह गया।

हादसे के बाद शिक्षक और स्थानीय लोगों ने वाहन की तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद वाहन एक पेड़ में अटका हुआ मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चोरों ने बाल आयोग के सदस्य के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद स्थानीय निवासी रस्सी लेकर मौके पर पहुंचकर कुएंमारी संकुल एवं बावनीमारी संकुल के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रस्सी के सहारे वाहन को बांधा और काफी मशक्कत के बाद उसे नाले से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि, घटनास्थल के आगे एक बड़ा जलप्रपात है, जिसकी गहराई करीब 100 फीट बताई जा रही है। यदि शिक्षक और उनका वाहन पानी के तेज बहाव के साथ आगे तक बह जाते तो गंभीर हादसा हो सकता था।

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले किस कदर बढ़ गए हैं, इसका एक मामला सामने आया है। यहां चोरों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुएंमारी के ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर पुलिया की तकनीकी स्थिति की जांच करवाकर सुरक्षित एवं बड़ी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सोलर प्लांट में तांबे के केबल पर चोरों की नजर, नाबालिग को भी बनाया साथी; तीन आरोपी गिरफ्तार
CG News- सोलर प्लांट में तांबे के केबल पर चोरों की नजर, नाबालिग को भी बनाया साथी; तीन आरोपी गिरफ्तार
cg news/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोलर प्लांट से तांबे का केबल वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.