बिलासपुर… सरकंडा थाना क्षेत्र के इमलीभाठा स्थित मितवा संस्था के बाल भवन से कंप्यूटर उपकरण चोरी होने के मामले में पुलिस ने चंद घंटे के भीतर विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपए है।

कतियापारा जूना बिलासपुर निवासी स्वाति गुप्ता मितवा संस्था के बाल भवन में एक्टिविटी सेंटर संचालित करती हैं। उन्होंने 12 सितंबर को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 सितंबर की रात 8 बजे से 11 सितंबर की सुबह 9 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति बाल भवन की खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और वहां से Lenovo कंपनी का एक मॉनिटर, ACER कंपनी का एक मॉनिटर, माउस और एक्सटेंशन बॉक्स चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर बीएनएस की धारा 331(4), 305 के तहत जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
सुबह घर में घुसा, सोती महिला से छेड़छाड़; विरोध पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
सुबह घर में घुसा, सोती महिला से छेड़छाड़; विरोध पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... सुबह के वक्त घर में घुसकर सो रही महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों में सुराग जुटाने शुरू किए। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को एक नाबालिग पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे संरक्षण में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बाल भवन से कंप्यूटर उपकरण चोरी करने की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गए दोनों मॉनिटर, माउस और एक्सटेंशन बॉक्स बरामद कर लिए। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू लहराया तो मचा खौफ, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
चाकू लहराया तो मचा खौफ, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
बिलासपुर...मोपका में सार्वजनिक जगह पर हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में की गई। इसमें पुलिस टीम की भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
सीतापुर। नगर पंचायत की नीलामी में महज 500 रुपये में खरीदी गई गाय के कथित वध का मामला सामने आने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.