Laxmi Narayan Yoga 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति और उनसे बनने वाले योगों का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति और उनके आपसी संबंधों से कई तरह के शुभ-अशुभ योग बनते हैं.

Laxmi Narayan Yoga 2026।इन योगों का असर व्यक्ति के धन, करियर, कारोबार, वैवाहिक जीवन और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है. इन्हीं में से एक लक्ष्मी नारायण योग है, जिसे धन, समृद्धि और सफलता से जोड़कर देखा जाता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Ganesh Ji Ke Upay: बार-बार बिगड़ रहे हैं काम? गणेश जी के ये 5 उपाय दूर करेंगे हर विघ्न
Ganesh Ji Ke Upay: बार-बार बिगड़ रहे हैं काम? गणेश जी के ये 5 उपाय दूर करेंगे हर विघ्न
Ganesha Upay: गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश की पूजा के साथ कुछ खास ज्योतिषीय उपाय करना शुभ माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Laxmi Narayan Yoga 2026।ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी नारायण योग का संबंध भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से माना जाता है. इसमें बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक है. इन दोनों ग्रहों की युति से बनने वाला यह योग आर्थिक स्थिति, करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव से जोड़ा जाता है. हालांकि, कुंडली में योग का प्रभाव ग्रहों की स्थिति और भाव के अनुसार अलग-अलग माना जाता है.

26 सितंबर को बनेगा लक्ष्मी नारायण योग

ये खबर भी पढ़ें…
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में महिलाएं जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में महिलाएं जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न
महालक्ष्मी व्रत मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और घर में सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है. 16 दिनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंचांग के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शुक्र पहले से मौजूद हैं. ऐसे में तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. इस योग के प्रभाव से जातक कोार्य-व्यापार में सफलता, अपार धन-दौलत, सुख-सुविधा और बौद्धिक क्षमता का विशेष लाभ मिलता है.

लक्ष्मी नारायण योग कब बनता है?

ये खबर भी पढ़ें…
Budh Nakshatra Parivartan 2026- बुध बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत!
Budh Nakshatra Parivartan 2026- बुध बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत!
आज रात 10:45 बजे बुध ग्रह मंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुंडली में लक्ष्मी नारायण योग तब बनता है जब किसी व्यक्ति की जन्म पत्रिका में बुध और शुक्र ग्रह एक ही राशि या भाव में एक साथ स्थित होते हैं (युति बनाते हैं). शुक्र को माता लक्ष्मी का प्रतीक और बुध को भगवान विष्णु (नारायण) का प्रतीक माना जाता है। इन दोनों का मिलन लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करता है. ये योग अगर कुंडली के केंद्र भाव (पहला, चौथा, सातवां, दसवां घर) या त्रिकोण भाव (पांचवां, नौवां घर) में बनता है, तो इसे अत्यंत शक्तिशाली और शुभ माना जाता है.

इन 4 राशियों को मिल सकता है लाभ

1. वृषभ राशि

लक्ष्मी नारायण योग वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में लाभ लेकर आ सकता है. लंबे समय से पैसों से जुड़ी परेशानियों और अड़चनों में कमी आने की संभावना है. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का फल मिल सकता है. साथ ही, नई जिम्मेदारियां मिलने से करियर में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं.

2. सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग करियर, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्यस्थल पर आपकी बातों और सलाह को महत्व मिल सकता है. जो लोग नौकरी बदलने या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहने की मान्यता है.

3. कन्या राशि

कन्या राशि वालों को धन और वाणी के माध्यम से लाभ मिल सकता है. इस दौरान आपकी बातचीत करने की क्षमता और समझदारी काम आ सकती है. बिजनेस मीटिंग, इंटरव्यू या किसी जरूरी डील में आपकी कम्युनिकेशन स्किल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. इससे सफलता के नए अवसर मिलने की संभावना जताई गई है.

4. मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाही जगह ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं और बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे लोगों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है.

लक्ष्मी नारायण योग के उपाय

ज्योतिषीय की मानें तो, लक्ष्मी नारायण योग के दौरान माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन उनकी पूजा-अर्चना की जा सकती है. ऐसी मान्यता है कि इससे योग के शुभ प्रभावों को बढ़ाने में मदद मिलती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. Cgwall इसकी पुष्टि नहीं करता है.