CG News-बलरामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तालाब में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। यह दुखद हादसा रामानुजगंज थाना क्षेत्र के तातापानी चौकी के अंतर्गत सुभाषनगर गांव में हुआ।

बताया जा रहा है कि 9 साल का मोहित मिस्त्री नहाने के लिए तालाब में गया था, लेकिन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अपने छोटे भाई को बचाने के लिए 14 साल की बहन मानवी मिस्त्री भी पानी में कूद गई, लेकिन दुर्भाग्य से वह भी डूब गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिता ने तालाब से निकाले शव, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के वक्त तालाब के पास सुभाषनगर के दो अन्य बच्चे, टिया और आनंदी मंडल भी खेल रहे थे। उन्होंने भाई-बहन को डूबते देखा, लेकिन बचाने में नाकाम रहने के बाद गांव जाकर लोगों को इसकी सूचना दी।

गांववालों के साथ पहुंचे पिता विश्वनाथ मिस्त्री ने तालाब में छलांग लगाई और दोनों बच्चों को बाहर निकाला।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों ने तुरंत उन्हें रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया

छुट्टी के दिन खेलते-खेलते तालाब पहुंचे थे बच्चे
गांववालों के मुताबिक, सोमवार को छुट्टी के चलते बच्चे खेलने के लिए घर से निकले थे और खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंच गए। लेकिन यह खेल अचानक एक बड़े हादसे में बदल गया। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से नेहरूनगर में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.