LIVE UPDATE
Big news

लूटपाट और मारपीट जुर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार…पुलिस ने किया लूट का सामान बरामद…आरोपी को भेजा जेल..दूसरे की तलाश

कोरबा निवासी को रोककर मारापीटा..आरोपियों ने लूटपार भी किया

बिलासपुर–तोरवा पुलिस ने कोरबा निवासी युवक से मारपीट और लूटपाट के लिए जिम्मेदार युवक गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी के साथ बाइक सवार से लूटपाट और मारपीट का जुर्म कबूल किया। अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया ैह। 
  तोरवा पुलिस ने मोबाइल लूटपाट का आदतन बदमाश आरोपी संतोष चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार 19 जनवरी को पाली कोरबा निवासी दिलीप महंत ने मोबाइल लूटपाट और मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 19 जनवरी की शाम करीब आठ बजे मोटरसाइकिल से बुआ को लेने गुरुनानक चौक जा रहा था । देवरीडीह गौरा चौरा पहुंचते ही  दो अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोका।
पीड़ित ने जानकारी दिया कि दोनो को रास्ता से हटने को कहा। आरोपियों ने गाली गलौच के साथ मारना पीटना शुरू कर दिया। और महंगी मोबाइल लेकर फरार हो गए। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया।सीसीटीवी खंगालने के दौरान जानकारी मिली कि आरोपियों का नाम संतोष चौहान उर्फ सेंडी और बादल है।
जानकारी के बाद फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। अन्ततः मुखबिर की सूचना पर आरोपी संतोष चौहान उर्फ सेंडी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूटपाट और मारपीट का जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि लूटपाट की घटना को बादल भोई के साथ मिलकर अंजाम दिया है। मोबाइल बरामद कर पुलिस ने आरोपी संतोष चौहान को न्यायालय के हवाले किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close