Rajasthan की जेलों में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब जेलों में मोबाइल, सिम कार्ड और नशे जैसी गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना देने वाले जेलकर्मियों को इनाम और प्रमोशन दिया जाएगा।

डीजी जेल गोविंद गुप्ता ने 29 मार्च को इस संबंध में आदेश जारी किए, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यदि कोई जेलकर्मी व्यक्तिगत रूप से या अन्य माध्यमों से डीजी जेल मुख्यालय को इस तरह की गतिविधियों की जानकारी देता है और जांच में उसकी पुष्टि होती है, तो उसे पुरस्कार दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना ही नहीं, अगर कोई प्रहरी या मुख्य प्रहरी अति महत्वपूर्ण सूचना देता है, तो उसे विशेष पदोन्नति दी जाएगी। यह फैसला जेलों में बढ़ रही अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने और जेल स्टाफ को ईमानदारी से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

मोबाइल फोन पर सख्ती, निगरानी बढ़ी
डीजी जेल ने बताया कि जेलों में मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकने के लिए तकनीकी निगरानी को मजबूत किया गया है। हाल ही में बीकानेर और जयपुर जेलों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा को धमकी देने के मामले सामने आए थे। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन मामलों में बीकानेर जेल के एक प्रहरी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि जयपुर जेल से 6 अपराधी पकड़े गए। जांच में पता चला कि ये आरोपी जेल में मोबाइल का उपयोग पीसीओ की तरह कर रहे थे और बाहर अपराधियों से संपर्क बनाए हुए थे।

दौसा की जेल में पकड़ा गया कर्मचारी

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान में जेलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है।

29 मार्च को दौसा की श्यालावास जेल में तैनात क्वार्टर गार्ड आनंद भाटी ने तलाशी के दौरान मेल नर्स ग्रेड सेकंड राजकुमार शर्मा की जेब से सिम कार्ड बरामद किया। इस घटना के बाद श्यालावास जेल प्रशासन ने दौसा के पापड़दा थाने में राजकुमार शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया