CG News/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गंभीर घटना में बदल गया। प्रतापपुर थाना क्षेत्र की खड़गवां पुलिस चौकी अंतर्गत कार सवार युवकों ने कथित तौर पर ट्रक चालक के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल फोन छीन लिया और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग की। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक और कार सवार युवकों के बीच रास्ते में ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- ओवरटेक को लेकर विवाद में ट्रक चालक से मारपीट, मोबाइल छीना…कार सवारों ने की हवाई फायरिंग, दो गिरफ्तार
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान पिस्टल दिखाकर उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने मौके पर दो राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही खड़गवां पुलिस चौकी की टीम सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल, जिंदा कारतूस और कार बरामद कर जब्त की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस मामले में फायरिंग के कारणों, हथियार के स्रोत और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.