CG Constable Dismissed: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नशे में धुत्त आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, पुलिस महकमें के अनुशासन और साख को बनाए रखने के लिए एसपी वैभव बैंकर ने कड़ा रूख अपनाया है। एसपी ने डायल 112 वाहन में ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन और वाहन दुर्घटनाग्रस्त करने वाले आरक्षक को पुलिस सेवा से पृथक कर दिया गया है। बर्खास्त आरक्षक का नाम संजय मारकण्डे है।

CG Constable Dismissed.जानकारी के मुताबिक, थाना बसंतपुर क्षेत्र में संचालित डायल 112 वाहन सीजी 03 ए-2749 में 07/07/2026 को रात में आरक्षक 878 संजय मारकण्डे को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। ड्यूटी के दौरान रात 11:40 को सूचना मिली कि आरक्षक संजय मारकण्डे व चालक ओमप्रकाश यादव डायल-112 वाहन को लेकर ग्राम सिवरी बरतीकला की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान रात लगभग 11:45 बजे वाड्रफनगर-अम्बिकापुर मेन रोड न्यू पंचवटी ढ़ाबा के आगे सामने से आ रही पिकअप वाहन से डायल-112 की जोरदार टक्कर (एक्सीडेंट) हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना में डायल 112 वाहन बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। जाँच में पता चला कि डायल 112 वाहन में तैनात आरक्षक व चालक के नशे में थे। चालक-आरक्षक को तत्काल मुलाहिजा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वाड्रफनगर भेजा गया। मुलाहिजा रिपोर्ट में आरक्षक 878 संजय मारकण्डे व चालक के द्वारा अति महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होना पाया गया।

प्रकरण में आरक्षक संजय मारकण्डे को अति महत्वपूर्ण ड्यूटी पर तैनात होकर भी शराब के नशे की हालत में पाया गया। आरक्षक व डायल 112 वाहन चालक दोनों के द्वारा शराब के नशे में धुत होकर शासकीय वाहन को दुर्घटनाग्रस्त कर ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता व गंभीर कदाचरण प्रदर्शित करना प्रमाणित पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी बलरामपुर वैभव बैंकर द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए आरक्षक संजय मारकण्डे को तत्काल प्रभाव से पुलिस “सेवा से पृथक” किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.