CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में कंपनी हिंदूस्तान यूनिलीवर कंपनी का डीलर बनकर नकली सामान बेचने का  मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार कंपनी की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने महादेव ट्रेडर्स में छापा मारा। जब्त सामान का सैम्पल लैब टेस्ट के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी मुताबिक छापे के दौरान ब्रूक ब्रांड ताज़ा चायपत्ती के 23 पैकेट मिसब्रांड मिला। सर्फ एक्सेल और इनो जैसे किराना सामानों की भी जब्ती बनाई है। खाद्य एवं औषधी विभाग के अधिकारियों ने चायपत्ती व अन्य सामानों का सैम्पल टेस्ट के लेबोरेट्री भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार व्यवसायी को सभी सामानों का बिल जमा करने का निर्देश दिया है। बिल की जांच और लैब रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महादेव ट्रेडर्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर के अलग-अलग उत्पादों की डुप्लीकेट प्रोडक्ट के बिक्री की शिकायत कंपनी की ओर से की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News : संजय मार्केट में करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत, घटना CCTV में कैद
CG News : संजय मार्केट में करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत, घटना CCTV में कैद
बस्तर जिले के संजय मार्केट में करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ दुकान में छापा मारा व प्रोडक्ट की जांच पड़ताल की। इस दौरान ब्रुक ब्रांड चायपत्ती के 250 ग्राम वाले 23 पैकेट संदिग्ध पाए गए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने लिखित रूप से इसे डुप्लीकेट उत्पाद बताया है।

चायपत्ती को नियमानुसार जब्त कर उसका सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया। दुकान से सर्फ एक्सेल की 13 बोरियां और इनो के 4 से 5 पैकेट की जब्ती बनाई है। विभाग के मुताबिक सर्फ एक्सेल और इनो को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नकली और असली उत्पाद को सिर्फ देखकर पहचान लगाना मुश्किल है। ऐसे मामलों में कंपनी के प्रतिनिधियों की तकनीकी मदद भी ली जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Transfer News: एसडीएम, सीईओ, डिप्टी कलेक्टरो की नवीन पदस्थापना
CG Transfer News: एसडीएम, सीईओ, डिप्टी कलेक्टरो की नवीन पदस्थापना
CG Transfer News: जिले में एसडीएम, सीईओ, डिप्टी कलेक्टर के तबादले हुए हैं।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान जब्त किए गए संदिग्ध सामान का दुकानदार फिलहाल बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया है। विभाग ने संबंधित उत्पादों के बिल विभाग में प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। बिल नहीं मिलने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध सामान की सप्लाई छत्तीसगढ़ के भीतर से हुई है या दूसरे राज्य से।

अभिहित अधिकारी, फूड एंड ड्रग विभाग आरआर देवांगन ने बताया कंपनी द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी, विभाग ने संदिग्ध उत्पादों को जब्त कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट और सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।