CG News/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। खमतराई थाना क्षेत्र में एक महिला ने महज 30 दिनों में रकम दोगुनी करने का लालच देकर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये ऐंठ लिए।

जब पीड़ित को न तो कोई मुनाफा मिला और न ही उसकी मूल राशि वापस लौटी, तब उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर खमतराई पुलिस और साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026/श्रावण (सावन) का पावन महीना देवों के देव महादेव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष महत्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, खमतराई के साम्राज्य रेसीडेंसी निवासी 41 वर्षीय विशाल गोयल को लगभग पांच महीने पहले 13 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे अनिका शर्मा नाम की महिला का फोन आया था।

CG News/महिला ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप से जुड़कर निवेश करने की सलाह दी और दावा किया कि इस स्कीम के जरिए केवल 30 दिनों में पैसा दोगुना हो जाएगा। इस ऑफर को मुनाफे का सौदा मानते हुए विशाल ने निवेश के लिए अपनी सहमति दे दी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News।भिलाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था, परीक्षाओं की पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य और लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद महिला ने विशाल के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर उन्हें ट्रेडिंग ग्रुप में शामिल करा दिया। फिर झांसे में लेकर महिला ने अलग-अलग दिनों में अपने बताए गए बैंक अकाउंट नंबरों पर विशाल से कुल 5 किस्तों में 20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

रकम ट्रांसफर होने के बाद से अब तक विशाल को न तो कोई मुनाफा दिया गया और न ही उनका मूलधन वापस मिला। जब महिला से संपर्क करने के प्रयास नाकाम रहे और पैसे वापस नहीं आए, तब पीड़ित को ठगे जाने का पता चला।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठगी का शिकार होने के बाद विशाल गोयल ने खमतराई थाने पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में धारा 318-4 के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया है। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम संबंधित मोबाइल नंबर और बैंक खातों की डिटेल खंगालकर आरोपी महिला की पहचान और तलाश में जुट गई है।