Vsk app।कोरबा। Chhattisgarh के korba जिले के सभी सरकारी school में काम कर रहे कर्मचारियों को वीएसके ऐप से online उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी नदारद हैं।

VSK App में रजिस्ट्रेशन के बाद भी शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित क्यों हैं? लोक शिक्षण संचालनालय DPI ने पत्र लिखकर डीईओ से जवाब मांगा है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र में लिखा है, अनुपस्थित teacher और कर्मचारियों को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं मिला तो deo को जिम्मेदार माना जाएगा।

अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। कोरबा जिले के स्कूलों में 6 शिक्षक, गैर शिक्षकीय कर्मचारी सेवारत हैं। इन सभी को वीएसके ऐप पर ऑनलाइन हाजिरी लगानी है।

करीब 130 शिक्षक किसी न किसी कारण से अनुमति लेकर दीर्घकालीन अवकाश पर पर हैं। लंबे समय से अवकाश पर रहने के कारण इन शिक्षकों का online attendance  अपडेट नहीं हो पाया है। इससे इनका वेतन समय पर जारी नहीं हो पा रहा है। स्पष्ट कारण नहीं बताए जाने से शासन के आदेश की अवहेलना की बात भी कही जा रही है।

डीईओ korba, टीपी उपाध्याय का कहना है, किसी न किसी स्कूल से कोई न कोई शिक्षक अनुमति लेकर अवकाश पर चल रहे हैं।

इसमें महिला शिक्षकों की संख्या अधिक रहती है। जिनका vsk app पर रजिस्ट्रेशन तो है लेकिन मातृत्व अवकाश में होने के कारण ऐप में अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं है। ऐसे शिक्षकों की जानकारी जुटाकर लोक शिक्षण संचालनालय को भेजी जाएगी।