रायपुर.. पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को लेकर बिलासपुर में सक्रिय प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका नीरज सक्सेना ने गुरुवार को राजभवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान जलकुंभी के नवप्रयोग और उसके रेशों से वस्त्र निर्माण की संभावनाओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। जलस्रोतों के लिए समस्या बनती जा रही जलकुंभी का उपयोगी उत्पादों में रूपांतरण पर्यावरण संरक्षण के साथ नवाचार और आजीविका के नए अवसर भी खोल सकता है। नीरज सक्सेना ने राज्यपाल को बिलासपुर क्षेत्र में संस्था की ओर से संचालित विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी सेवा कार्यों की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर डॉ. मनीष सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।