CG News।बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से शनिवार सुबह एक बड़ी और निर्णायक सफलता की खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों ने एक सटीक ‘इंटेलिजेंस बेस्ड’ ऑपरेशन के दौरान नेशनल पार्क एरिया कमेटी के खूंखार डीवीसीएम (Divisional Committee Member) दिलीप बेडज़ा सहित दो सक्रिय नक्सलियों को मार गिराया है।

Cg news।पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से अत्याधुनिक AK-47 राइफल और अन्य घातक हथियार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों में अंजाम दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव के अनुसार, पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी का प्रमुख दिलीप बेडज़ा अपने सशस्त्र साथियों के साथ पहाड़ी इलाकों में छिपा हुआ है।

इस इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा (CoBRA) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक संयुक्त टीम शनिवार तड़के सर्च ऑपरेशन पर निकली।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे ही जवान जंगल के भीतर रणनीतिक रूप से पहुंचे, नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला।

17 जनवरी की सुबह से शुरू हुई यह मुठभेड़ कई घंटों तक रुक-रुक कर चलती रही। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने मुठभेड़ स्थल से दो पुरुष नक्सली कैडरों के शव बरामद किए।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक पहचान के अनुसार, इनमें से एक शव दिलीप बेडज़ा का होने की प्रबल संभावना है, जो कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है। पुलिस ने मौके से बरामद हथियारों की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों के पास से एके-47 श्रेणी के स्वचालित हथियार मिले हैं, जो उनकी उच्च सैन्य तैयारी को दर्शाते हैं।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुंदरराज पट्टिलिंगम ने इस सफल ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने देश से वामपंथी उग्रवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की समय सीमा तय की है। इस लक्ष्य की दिशा में यह मुठभेड़ एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दूसरे मारे गए नक्सली की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है और इलाके में अभी भी सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।