Cg news: रायपुर। मध्य प्रदेश के दतिया (भांडेर) से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं और विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं पिछड़ा वर्ग (OBC) की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले बयान पर छत्तीसगढ़ में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

शनिवार को रायपुर भाजपा महिला मोर्चा ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेत्री कृतिका जैन के नेतृत्व में पहुँचे इस प्रतिनिधिमंडल ने बरैया के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा महिला मोर्चा की रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के साथ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल और शताब्दी पांडे ने पुलिस को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि बरैया की टिप्पणी न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि यह एक सभ्य समाज के माथे पर कलंक है।

उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को ‘धर्मग्रंथों’ और ‘तीर्थ फल’ से जोड़कर पेश करना विधायक की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा नेत्रियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ने जानबूझकर अजा-अजजा और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं एवं मासूम बच्चियों को लेकर ऐसी अश्लील टिप्पणी की है, जो सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR की मांग: एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने मांग की है कि आरोपी विधायक फूल सिंह बरैया के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के साथ-साथ एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।

उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे नेताओं पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक नारी शक्ति का अपमान करने वालों के हौसले बुलंद रहेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. किरण सिंह, प्रियंका गिरी, रजनी शिंदे, माया शर्मा और शमा भारती समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा प्रवक्ताओं ने सवाल किया कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस अपने विधायक की इस घिनौनी सोच पर चुप क्यों है?

उन्होंने कांग्रेस से बरैया को पार्टी से तत्काल निष्कासित करने की मांग की। बता दें कि बरैया के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही पूरे देश में उनकी आलोचना हो रही है।