CG News: रायपुर। Chhattisgarh में सहायक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन अब और उग्र रूप ले चुका है।

पिछले 321 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों का सब्र गुरुवार को जवाब दे गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ raipur स्थित शिक्षा मंत्री gajendra yadav के बंगले पहुंच गए और परिसर के भीतर बैठकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार ded अभ्यर्थियों की मांग है कि, रिक्त 2300 सहायक शिक्षक पदों पर रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए।

अभ्यर्थियों और उनके परिजनों का कहना है कि, सरकार केवल आश्वासन देने के बजाय नियुक्ति की एक स्पष्ट समय-सीमा और निश्चित तारीख आधिकारिक रूप से घोषित करे।

जैसे ही अभ्यर्थियों के मंत्री बंगले में घुसकर प्रदर्शन करने की खबर मिली, प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीएम समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा।

लंबे समय से अपनी मांग को लेकर भटक रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि, सैकड़ों दिन बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। Education minister के बंगले के अंदर अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है।