LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News : ब्लैकमेल कर 10 दिनों तक महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी महिला को अम्बिकापुर के भाथूपारा इलाके में स्थित अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसने शराब के नशे में लगातार 10 दिनों तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला के मायके और ससुराल दोनों ही जगह उसकी गुमशुदगी को लेकर चिंता बढ़ गई और परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

CG News/अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक विवाहित महिला को ब्लैकमेल कर उसका अपहरण कर लिया गया और आरोपी ने 10 दिनों तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

CG News/घटना 28 अप्रैल की शाम की है, जब महिला अपने घर से बाहर निकली थी। उसी समय पहले से घात लगाए बैठे ग्राम मानिकप्रकाशपुर निवासी 22 वर्षीय आरोपी दिलराखन ने उसे रोक लिया। उसने धमकी दी कि उसके पास महिला की अश्लील तस्वीरें हैं और यदि वह उसके साथ नहीं चली तो वह ये फोटो ससुराल वालों को दिखा देगा, जिससे उसका वैवाहिक जीवन खत्म हो जाएगा। परिवार टूटने के डर से पीड़िता चुपचाप आरोपी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हाई कोर्ट का फैसला: शादीशुदा बेटी भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार, केवल ‘पति पर निर्भर’ होने के अनुमान से खारिज नहीं हो सकता आवेदन
बिलासपुर हाई कोर्ट का फैसला: शादीशुदा बेटी भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार, केवल ‘पति पर निर्भर’ होने के अनुमान से खारिज नहीं हो सकता आवेदन
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (बिलासपुर हाई कोर्ट) ने अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रगतिशील फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी महिला को अम्बिकापुर के भाथूपारा इलाके में स्थित अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसने शराब के नशे में लगातार 10 दिनों तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला के मायके और ससुराल दोनों ही जगह उसकी गुमशुदगी को लेकर चिंता बढ़ गई और परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

7 मई को पीड़िता जैसे-तैसे अपने मायके पहुंची, लेकिन मानसिक रूप से टूट चुकी थी। अगले दिन उसका पति ससुराल आया और यह कहकर कि अब वह उसे स्वीकार नहीं करेगा, उसे अकेला छोड़ गया। यह सुनते ही महिला पूरी तरह सदमे में चली गई और परिजनों ने तुरंत उसे थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
रायपुर. धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है. राजधानी रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद 21 मई को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस घटना ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक तरफ आरोपी ने ब्लैकमेलिंग को हथियार बनाकर महिला की अस्मिता को रौंदा, वहीं दूसरी ओर समाज और परिवार से मिला तिरस्कार पीड़िता की पीड़ा को और गहरा कर गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav उनके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
close