LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News: रक्षाबंधन पर दो दर्दनाक सड़क हादसे, 4 की मौत और कई घायल

CG News।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रक्षाबंधन के दिन अलग-अलग जगह हुए दो भीषण हादसों में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पहला हादसा गौरेला थाना क्षेत्र के बांधामुड़ा बेरियर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गई।

इस दर्दनाक टक्कर में 26 वर्षीय दुर्गावती, शनि और समीर की मौत हो गई, जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल है। चारों मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले के खड़गंवा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

हादसा तब हुआ जब ये लोग भांजी को पेंड्रा रेलवे स्टेशन से लेकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्गावती और शनि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि समीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

दूसरा हादसा उसी थाना क्षेत्र के हर्राटोला रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में मनेंद्रगढ़ के रहने वाले महेश राठौर की मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पेंड्रा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बोलेरो सवार मध्य प्रदेश के सुरखारी गांव से इलाज के लिए आ रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है।

पहले हादसे में मवेशी मालिक की पहचान होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, वहीं दूसरे मामले में फरार ट्रेलर चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

Back to top button