CG election 2025/छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को शांतिपूर्ण तरीके से हर जगह मतदान संपन्न हुआ.

CG election 2025।निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं का आभार जताया है. उन्होंने X पर लिखा- ‘नगरीय निकाय चुनाव – 2025 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG election 2025।मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने “अटल विश्वास पत्र” के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करते हुए, नगरीय निकायों के समुचित विकास की संकल्पना में हमारा साथ दिया है, जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड विजय हासिल करेगी. लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार.’

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य की 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए मतदाताओं ने बढ़चढ़कर वोट किया. प्रदेश ने नगरीय निकाय चुनाव के कुल 72.19% वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा कोरिया जिले में वोट प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान प्रतिशत बिलासपुर में दर्ज हुआ.

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ नगरीय चुनाव 2025 के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई. राज्य की 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए कुल 72.19 प्रतिशत वोटिंग हुई. पुरुषों ने 73.07% मतदान किया, जबकि महिलाओं के वोटिंग का आंकड़ा 71.66% दर्ज हुआ.

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए सबसे ज्यादा 84.97% वोटिंग हुई. यहां पुरुषों ने 85.47% और महिलाओं ने 84.49% महिलाओं ने मतदान किया.

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.