CG News।त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन (election ) 2024-25 के तहत मतदान कार्य में लापरवाही बरतने पर तहसील कार्यालय सोनहत में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 सतीश मिंज को निलंबित कर दिया गया है।

Cg news।जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिसूचना 20 जनवरी 2025 के बाद से श्री मिंज बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Cg news।निर्वाचन कार्य में मतदान अधिकारी-03 के रूप में नियुक्त होने के बावजूद, वे 23 और 24 जनवरी 2025 को आयोजित प्रथम प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए।

इसके बाद, 6 फरवरी 2025 को कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के बावजूद वे पुनः 10 फरवरी 2025 तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
बिलासपुर।गत दिनों शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों के के नाम प्राचार्य के पदीय कार्य एवं दायित्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनकी इस लापरवाही को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत गंभीर कदाचार माना गया है। इस आधार पर, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में श्री मिंज का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनहत कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.