Cg board exam।रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
बिलासपुर।गत दिनों शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों के के नाम प्राचार्य के पदीय कार्य एवं दायित्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएँ।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, न कि मंज़िल। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG News: सुकमा और बीजापुर में 10 हार्डकोर इनामी नक्सिलयों ने किया सरेंडर

आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी।