मुंबई। मुंबई में रहने वाली एक्ट्रेस एंजेल राय को जान से मारने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद उन्होंने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

एक्ट्रेस के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एंजेल राय ने बातचीत में बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक शख्स उन्हें लगातार धमकी भरे ईमेल और अश्लील संदेश भेज रहा था। उस शख्स ने एंजेल राय को जिंदा जलाने और काटने जैसी घिनौनी धमकियां दीं।

वह अपना नाम राकेश चंद्र पटेल और बिहार के नालंदा का निवासी बताता है। पहले वह इसे नजरअंदाज कर रही थीं, लेकिन जब से उनकी वेब सीरीज ‘घोटाला’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, तब से वह शख्स और भी आक्रामक हो गया है और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक्ट्रेस ने कहा कि वह शख्स मुझे अपनी पूरी योजना के बारे में बताता है, जैसे वह मुंबई आकर मुझे मारेगा, मेरा सिर काटेगा और मुझे जला कर रख देगा। इस सब को नजरअंदाज करते हुए मैं अब दो साल तक शांत रही, लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे इस पर कड़ा कदम उठाना चाहिए। इसलिए मैंने आज एफआईआर दर्ज करवाई है और चाहती हूं कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।

पुलिस ने एंजेल राय के शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 75, 78, 79, 351(3), 352, 356(2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एंजेल राय की पेशेवर यात्रा की बात करें तो वह जल्द ही वेब सीरीज ‘घोटाला’ में नजर आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस धमकी के बाद एंजेल राय ने कहा कि वह चाहती हैं कि उन्हें सुरक्षा मिले।