रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)..कार्यालय तहसीलदार रामानुजगंज में कार्यरत सहायक ग्रेड-03 प्रवीण कुमार लकड़ा को कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रवीण कुमार लकड़ा प्रभारी लिपिक काननूगो शाखा तथा नायब नाजीर शाखा रामानुजगंज में पदस्थ थे। उन पर आरोप है कि वे नशे की हालत में कार्यस्थल पर उपस्थित हुए और अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता बरती।

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत प्रवीण कुमार लकड़ा को निलंबित किया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय) बलरामपुर नियत किया गया है। साथ ही, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता प्रदान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.