बिलासपुर—संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंति को भाजपा युवा और वरिष्ठ नेताओं ने धूम धाम से मनाया। भाजपा नेताओं ने बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए देश के लिए उनके योगदान को याद किया। इतना ही नहीं भाजपा युवा नेताओं ने बाबा साहेब की जयंति को कुछ विशेष अंदाज में मनाया। शहर के प्रमुक चौक चौराहों पर पहुंचकर महामानवों की प्रतिमा के सामने ना केवल नमन् किया। बल्कि फूल माला चढ़ाकर राष्ट्र को दिए गए योगदान को दिल से याद किया।

देश प्रदेश के साथ ही बिलासपुर में भी संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब की जयंति को धूमधाम से मनाया गया। सभी भाजपा नेताओं ने इस दौरान बाबा साहेब के साथ ही राष्ट्र को तन मन समर्पित करने वाले महामानवों को याद किया। पूर्वी मण्डल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम को शहर वासियों से ना केवल जमकर सराहा बल्कि इस प्रकार के आयोजन को हमेशा संचालित करने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा पूर्वी मण्डल महामंत्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि मण्डल कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। संविधान निर्माता बाबा साहेब के राष्ट्र के प्रति दिए गए योगदान को याद किया। साथ ही शहर के विभिन्न चौक चौराहों में पहुंचकर महामानवों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर सभी ने आशीर्वाद लिया है।

आशुतोष ने बताया कि भाजपा पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं ने रवीन्द्रनाथ टैगोर चौक, तात्या टोपे चौक, शहीद भगत सिंह चौक, गुरुनानक चौक पहुंचकर प्रतिमा को साफ सुथऱा किया। निगम क्षेत्र की प्रथम नागरिक मेयर  पूजा विधानी ने सभी महामानवों से आशीर्वाद लिया। मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी ,महामंत्री शेखर पाल ने सभी महामानवों के जीवन पर प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 इस दौरान निर्मल जीवनानी, एमआईसी सदस्य मोती गंगवानी, एमआईसी सदस्य दिनेश देवांगन ,पार्षद सुब्रत दत्ता ,पार्षद वल्लभ राव, कृष्णा रजक ,लोकेश्वरी राठौर,विवेक डे,संजय देवनाथ, नितिन छाबड़ा,राहुल सिंह,मोनू बाजपेई,अभिषेक प्रभाकर,आशुतोष गोयल, विक्की रजक,उमेश यादव,राजा गोस्वामी, चुन्नी मौर्य,आरती हाथगेन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.