जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-pakistan के बीच बढ़े तनाव का असर एयरलाइंस कंपनियों पर भी पड़ने लगा है। वैश्विक एयरलाइंस एयर फ्रांस और लुफ्थांसा ने अपनी उड़ानों के लिए pakistan के हवाई क्षेत्र से बचने का फैसला लिया है।

एयर फ्रांस ने बयान में कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के कारण, एयरलाइन ने अगली सूचना तक pakistan के हवाई क्षेत्र से उड़ानों को निलंबित करने का निर्णय लिया है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने भी कहा कि उनकी उड़ानें “अगली सूचना तक pakistan के हवाई क्षेत्र से परहेज कर रही हैं।”

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से यह भी पता चला है कि अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस जैसे ब्रिटिश एयरवेज, स्विस इंटरनेशनल एयर लाइंस और अमीरात भी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचते हुए वैकल्पिक और लंबी उड़ानें भर रही हैं, जिससे ईंधन की खपत और उड़ान का समय बढ़ गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लुफ्थांसा ने यह भी स्वीकार किया कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से बचने के कारण कुछ एशियाई मार्गों पर उड़ानों का समय लंबा हो रहा है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। एयरलाइन ने कहा कि वह क्षेत्र में हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।

वहीं, भारत की एयर इंडिया और इंडिगो ने भी घोषणा की है कि उनके अंतरराष्ट्रीय मार्ग अब pakistan के हवाई क्षेत्र से नहीं होकर गुजरेंगे। पाकिस्तान द्वारा भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंडिगो ने कहा कि उसके कुछ अंतरराष्ट्रीय मार्ग अब लंबी दूरी के हो गए हैं, जिससे कुछ उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा इंडिगो ने अपनी अल्माटी और ताशकंद की उड़ानों को रद्द कर दिया है, क्योंकि ये गंतव्य अब उसके मौजूदा विमानों की संचालन क्षमता से बाहर हो गए हैं।

एयर इंडिया ने भी कहा है कि उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और मध्य-पूर्व जाने वाली उड़ानें अब वैकल्पिक और लंबी रूट से जाएंगी, जिससे उड़ानों की अवधि और ईंधन खर्च दोनों बढ़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचने के चलते, pakistan को मिलने वाले ओवरफ्लाइट शुल्क से होने वाली आय पर भी असर पड़ने की आशंका है।