Aaj ka mausam:  दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है। इस बदलते मिजाज के चलते अधिकतम पारे के साथ-साथ न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती दिखाई देगी।

Aaj ka mausam:  इसी के साथ बादलों के बीच सूरज की लुका-छुपी के चलते दिन के वक्त भी तेज धूप लोगों को कम परेशान करेगी। मौसम विभाग की मानें तो 1 अप्रैल से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी और इसके बाद न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा, और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Aaj ka mausam:  शुक्रवार से ही चल रही तेज हवाओं ने गर्मी के प्रकोप को कुछ हद तक कम किया है। मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम पारा जो 19 डिग्री तक था अब 15 डिग्री तक पहुंच गया है। 7 दिनों के जारी किए गए मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, तेज चलने वाली हवाओं के साथ 29 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री बना रहेगा।

30 मार्च को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, धीरे-धीरे पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 31 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद लोगों को दिन में ज्यादा गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1 अप्रैल से मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं, 2 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंच जाएगा। 3 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं, 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंच जाएगा।

मौसम में लगातार हो रहे इन बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। जिसके चलते अचानक मौसम बदलता है और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर उनसे सटे मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.