LIVE UPDATE
Bilaspur

लालच की कंपनी, ठगी का कारोबार: 15 लाख लेकर फरार डायरेक्टर दबोचा

गांव वालों से 15 लाख ठगकर रीवा में छिपा डायरेक्टर गिरफ्तार

बिलासपुर…पैसा दोगुना करने के लालच में फंसाकर लाखों की ठगी करने वाले कंपनी डायरेक्टर को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश के रीवा से आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में निवेश के नाम पर बड़ा जाल बिछाया था l

लालच का जाल, गांव बना टारगेट

करवा चौकी बेलगहना निवासी फेकुराम चतुर्वेदी की शिकायत पर सामने आया कि 2013 से 2016 के बीच रीगल भवन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर पंकज कुमार वर्मा ने गांव के लोगों को एजेंट बनाकर निवेश कराया। लोगों को भरोसा दिलाया गया कि पैसा कम समय में दोगुना होगा।

15 लाख समेटकर गायब

आरोपी ने करबला रोड स्थित अपने कार्यालय के जरिए ग्रामीणों से करीब 15 लाख रुपये जमा कराए। रकम जुटाने के बाद ऑफिस बंद कर फरार हो गया, जिससे निवेशकों के पैसे फंस गए।

तकनीकी ट्रैकिंग से गिरफ्तारी

सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 159/2025 के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रीवा के चोरहटा क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में कबूला अपराध

हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार की। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close