LIVE UPDATE
Big news

सुशासन तिहारः विष्णुदेव ने छत की समस्या का किया समाधान…बोले केन्द्रीय मंत्री तोखन..मुख्यमंत्री घर-घर पहुंच ,बांट रहे जनता का दर्द

नेवरा समाधान शिविर में केन्द्रीय मंत्री ने किसे दिया 5 लाख का तोहफा

बिलासपुर—केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू आज यानी बुधवार को तखतपुर ब्लॉक के नेवरा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। तोखन साहू ने नेवरा में सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होने दुहराया कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में जन-जन तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।  डबल इंजन की सरकार पूरी निष्ठा से लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रही है।
 बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल केन्द्रीय मंत्री तोखन ने दुहराया कि हर गरीब का सपना सिर पर पक्की छत की होती है। विष्णुदेव सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का सपना साकार किया है। तोखन साहू ने कहा चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों के बीच पहुंचकर समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। शासकीय योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधारने का काम कर रहे हैं। मंत्री ने बताया कि जनसमस्या को ध्यान में रखकर ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लपेटा पाईप, महिला स्व सहायता समूहों को ऋण राशि स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, वयवंदन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड,  वॉकर श्रमिक कार्ड, किसान किताब, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति आदेश प्रमाण पत्र सहित अन्य सामग्री का वितरण किया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र की जनता ने समस्या समाधान के लिए लगभग 4133 आवेदन दिया। इसमें 4102 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।
केन्द्रीय मंत्री ने नेवरा स्कूल में 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली दुर्गेश्वरी साहू, पल्लवी, सिमरन सूर्यवंशी, तराना सूर्यवंशी, प्रीति को सम्मानित किया।
समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, जिला पंचायत सदस्य भारती माली, तखतपुर जनपद अध्यक्ष डॉ. मांडवी संतोष वस्त्रकार, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, रामदेव कुमावत समेत अन्य जनप्रतिनिधि, संयुक्त कलेक्टर एस.एस. दुबे, एसडीएम शिव कंवर समेत अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close