अनूपपुर.मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में चचाई थाना अंतर्गत देवहरा में बुधवार- गुरुवार की रात्रि बाइक से पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे युवकों ने पंप कर्मचारी पर चाकुओं से हमला करते हुए घायल कर भागने लगे।

इसके बाद घायल अवस्था में पंप कर्मचारी ने आरोपी एक युवक को पकड़ लिया वही दूसरा फरार हो गया मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घायल कर्मचारी प्रकाश चौधरी को जिला चिकित्सालय अनूपपुर ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
MP news: अनियमितता पर  हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news: अनियमितता पर हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news।भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित अक्षय हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवहरा चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्र ने बताया कि पेट्रोल पंप में कर्मचारी प्रकाश पुत्र दीपक चौधरी बुधवार- गुरुवार की रात्रि कार्य पर था तभी दोपहिया बाइक से अनीश सिंह उर्फ सिद्धार्थ तथा अभिषेक यादव पुत्र रामेश्वर सिंह दोनों निवासी ईटा भट्ठा अमलाई ने पहले तो दो पहिया बाइक में पेट्रोल डलवाया इसके बाद पंप कर्मचारी प्रकाश पर चाकुओं से सीने में हमला कर दिया .

जिससे वह गंभीर रूप से हो गया तथा उसके पास रखा हुआ मोबाइल तथा पेट्रोल विक्रय से प्राप्त हुए 1600 रुपए नगद लूट कर फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ड्राइवर पर कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में घायल प्रकाश ने अपने साथियों को आवाज लगाया जो मदद के लिए दौड़े तथा एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी भाग कर झाड़ियो में छिप गया.

घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.