Raipur.छत्तीसगढ़ सरकार के लोक निर्माण विभाग ने सात मुख्य अभियंताओं के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

विभाग द्वारा आज गुरुवार काे मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे की बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता के रूप में नवीन पदस्थापना की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता नागेश कुमार जयंत को दुर्ग परिक्षेत्र, ए.डी.बी. परियोजनाओं के निदेशक पी.एम. कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.एल. उरांव को बस्तर परिक्षेत्र तथा रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है।

राज्य शासन द्वारा बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता जी.आर. रावटे की प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता के रूप में नई पदस्थापना की है।

ये खबर भी पढ़ें…
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोक निर्माण विभाग ने दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता भोलाशंकर बघेल को सरगुजा परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया है। बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता विजय सिंह कोरम को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में मुख्य अभियंता (प्रशासन) पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ताधारी दल के युवा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.