Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत कल 17 सितंबर को बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान शाम 7 बजे सवा लाख दीए एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सवा लाख दीपों के इस भव्य आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इसके लिए पूरे आयोजन स्थल को 45 सेक्टरों में विभाजित कर दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक सेक्टर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। दीप, तेल और बाती सहित आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिला पंचायत, नगर निगम के सभी 8 जोन, स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, सहकारी बैंक, खाद्य विभाग तथा पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राही शामिल होंगे। इसके साथ ही शिक्षक, छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट, वीआईपी, एनजीओ, नगर निगम के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों के लिए भी अलग-अलग सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। इस तरह समाज के सभी वर्गों को आयोजन से जोड़ने की व्यापक व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने पुलिस परेड मैदान पहुंचकर आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टरवार व्यवस्थाओं, दीप प्रज्ज्वलन, प्रवेश एवं निकास, सुरक्षा, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित नोडल अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि सेवा संकल्प अभियान के इस विशेष आयोजन में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस परेड मैदान में शाम 7 बजे सवा लाख दीपों के एक साथ प्रज्ज्वलन के साथ हर घर में भी दीप जलाकर सेवा, संकल्प और एकजुटता का संदेश दिया जाए। उन्होंने नागरिकों से अपने परिवार, आस-पड़ोस और समाज के साथ इस आयोजन से जुड़ने तथा अधिक से अधिक संख्या में पुलिस परेड मैदान पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
एनएच-343 पर ऑडियो बवाल, कंपनी ने पूर्व लेखापाल पर लगाया दो लाख की उगाही का आरोप
एनएच-343 पर ऑडियो बवाल, कंपनी ने पूर्व लेखापाल पर लगाया दो लाख की उगाही का आरोप
रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)... रामानुजगंज से बलरामपुर तक बन रहे एनएच-343 सड़क प्रोजेक्ट को लेकर विवाद अब पुलिस चौकी तक पहुंच गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.