बिलासपुर…शहर की सड़कों पर तेज और कर्कश आवाज निकालने वाली बाइक अब यातायात पुलिस के सीधे निशाने पर हैं। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दौड़ रही 28 बाइक और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाली कुल 31 बाइक पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी प्रकरण न्यायालय भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने साफ किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

यातायात पुलिस की टीमें शहर के अलग-अलग यातायात बीट क्षेत्रों में ऐसे वाहनों की तलाश कर रही हैं। कार्रवाई का मुख्य फोकस उन बुलेट और अन्य दोपहिया वाहनों पर है, जिनमें कंपनी के मूल साइलेंसर को हटाकर तेज, कर्कश और कानफोड़ू आवाज पैदा करने वाले साइलेंसर लगाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गंदी टिप्पणी और इशारों से शुरू हुई हरकत, विरोध पर हाथ पकड़ने लगे; दो गिरफ्तार
गंदी टिप्पणी और इशारों से शुरू हुई हरकत, विरोध पर हाथ पकड़ने लगे; दो गिरफ्तार
बिलासपुर... महिला को देखकर गंदी टिप्पणी और इशारे करना दो युवकों को भारी पड़ गया। महिला ने विरोध किया तो दोनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि ऐसी आवाज केवल यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी नहीं बनती, बल्कि ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए भी असुविधा का कारण बनती है। अचानक तेज आवाज से सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी होने के साथ शांतिपूर्ण आवागमन भी प्रभावित होता है।

अब दुकानों और गैराज पर भी नजर

ये खबर भी पढ़ें…
प्रशासन में नई ‘वर्क डिस्ट्रीब्यूशन’: तीन अतिरिक्त कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां
प्रशासन में नई ‘वर्क डिस्ट्रीब्यूशन’: तीन अतिरिक्त कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां
बिलासपुर... जिले में प्रशासनिक कामकाज को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए अतिरिक्त कलेक्टरों के बीच जिम्मेदारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई का दायरा केवल सड़क तक सीमित नहीं रखा है। शहर में ऐसे साइलेंसर बेचने वाली दुकानों पर पहले ही जांच और कार्रवाई की जा चुकी है। दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि मॉडिफाइड साइलेंसर बेचते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नगर निगम से संबंधित प्रावधानों के तहत दुकान सील करने की कार्रवाई की संभावना भी जताई है।

पुलिस की नजर उन लोगों पर भी है जो शहर से बाहर से मॉडिफाइड साइलेंसर मंगाकर उनकी खरीदी-बिक्री करते हैं। ऐसे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही गैराज संचालकों को भी वाहनों में अनधिकृत बदलाव और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी गैराज में इस तरह की गतिविधि सामने आने पर संचालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति की ओर से बुधवार को सद्भावना और विशेष सहयोग के लिए शहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिर्फ साइलेंसर नहीं, प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई

यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ प्रेशर हॉर्न और अत्यधिक तेज आवाज पैदा करने वाले अन्य उपकरणों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक वाहन में अनधिकृत बदलाव कर तेज और कर्कश आवाज पैदा करना नियमों के दायरे में कार्रवाई का आधार बन सकता है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई के तहत वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में कंपनी के निर्धारित उपकरणों से छेड़छाड़ न करें और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करें। यातायात पुलिस ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे वाहनों की जांच जारी रहेगी।