ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ड्राइवर पर कार सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना के समय बस में करीब 50 विद्यार्थी सवार थे। फायरिंग में ड्राइवर खेम सिंह के चेहरे और आंख के पास छर्रे लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

पुलिस के मुताबिक, टेकनपुर स्थित ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकबई गांव के पास सड़क के बीच एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। बस ड्राइवर ने पहले हेल्पर को कार हटाने के लिए भेजा।

ये खबर भी पढ़ें…
ई-अटेंडेंस नहीं लगने पर कर्मचारियों का वेतन नहीं रोक सकेंगे अधिकारी, DEO ने जारी किए निर्देश
ई-अटेंडेंस नहीं लगने पर कर्मचारियों का वेतन नहीं रोक सकेंगे अधिकारी, DEO ने जारी किए निर्देश
Education news।छतरपुर। ई-अटेंडेंस नहीं लग पाने की वजह से अब किसी भी शासकीय कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जाएगा। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार सवार युवकों ने पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर गाड़ी हटाने से मना कर दिया। इसके बाद ड्राइवर खेम सिंह खुद कार के पास पहुंचा और युवकों से कार को धक्का देकर सड़क से किनारे करने की बात कही।

इसी दौरान विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, कार सवारों में से एक युवक ने कट्टा निकालकर चार राउंड फायर कर दिए। छर्रे लगने से ड्राइवर घायल होकर जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
MP news: अनियमितता पर  हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news: अनियमितता पर हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news।भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित अक्षय हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने बस को थाने में खड़ा करवा दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के साथ भेज दिया।

काले शीशे वाली कार, पीछे लिखा था ‘गुर्जर’

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत के मुताबिक, घायल ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि कार के शीशों पर काली फिल्म लगी थी। कार के पिछले शीशे पर ‘गुर्जर’ लिखा हुआ था। पुलिस अब इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों और कार की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक छात्र ने पुलिस को बताया कि फायरिंग करने वाले युवक के बाल बड़े थे। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।