रायगढ़/छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शिकारियों द्वारा बिछाए गए बिजली के तारों की चपेट में आने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला।

प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि वन्यप्राणियों का शिकार करने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से ही महिला की मौत हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से तार और अन्य संबंधित सामान जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में बंद पड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के जिवरी गांव की है। जिवरी गांव की 41 वर्षीय घसनिन मांझी नामक महिला गुरुवार को घर से कहीं निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने चिंता जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शनिवार को, जब ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने महिला का शव औंधे मुंह पड़ा देखा।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला का शव मिलने की खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई, और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी।

शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया और पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस को घटनास्थल से शिकार में इस्तेमाल किए गए बिजली के तार और अन्य संबंधित सामान मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इस बात की प्रबल संभावना है कि महिला की मौत शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट तार की चपेट में आने से ही हुई है। पुलिस इस मामले में शिकारियों की तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायगढ़ जिले में शिकारी लगातार सक्रिय हैं और वन्यप्राणियों का शिकार धड़ल्ले से हो रहा है, लेकिन इसका खामियाजा बेगुनाह लोगों और स्वयं वन्यजीवों को भी भुगतना पड़ रहा है। यह पिछले 12 दिनों में करंट लगने से हुई तीसरी मौत है, जो क्षेत्र में शिकारियों की बढ़ती गतिविधियों और उनके द्वारा बिछाए गए जानलेवा जाल की भयावहता को उजागर करती है।

इससे पहले, 14 अक्टूबर को लैलूंगा ब्लॉक के ग्राम गुड़बाहाल बहमा में एक कृषि विस्तार अधिकारी की करंट तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद, सोमवार को तमनार रेंज के केराखोल में भी करंट तार के संपर्क में आने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई थी।