बिलासपुर—शराब दुकान और आस पास क्षेत्र में पसरे गंदगी के खिलाफ जिला आबकारी विभाग ने अभियान चलाया। आबकारी टीम ने जिले के सभी दुकानों में सफाई अभियान साथ ही कर्मचारियों को सख्त निर्देश भी दिया है। क्षेत्र में दूबारा गंदगी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। जानकारी देते चलें कि कलेक्टर अवनीश शरण ने पिछले सप्ताह टीएल बैठक के दौरान शराब दुकान और आसपास क्षेत्र में गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर किया था। सख्त आदेश जारी कर जिले के सभी शराब दुकानों की साफ सफाई पर ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। कार्रवाई कर रिपोर्ट भी पेश करने को कहा था।

 हम सभी जानते हैं कि शराब सामाजिक गंदगी है। बावजूद इसकेदिन दूनी रात चौगुनी बिक्री हो रही है। लेकिन दुकानों के आस पास गंदगी दस गुनी…। पिछले टीएल बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण ने विभाग को सख्त निर्देश दिया कि दुकानों के आस पास गंदगी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। इसे ना केवल गंभीरता से लिया जाए। बल्कि अभियान चलाकर शराब दुकान समेत आस पास के क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी क्रम में प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  नवनीत तिवारी की अगुवाई में आबकारी टीम ने जिले में संचालित सभी देशी विदेशी मदिरा दुकानों में दो दिनों तक लगातार स्वच्छता अभियान चलाया। टीम ने अभियान के दौरान दुकानों के साथ ही अहातों को भी साफ सुथरा कराया। नवनीत तिवारी ने बताया कि आबकारी टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर सभी दुकान कर्मचारियों और अहाता संचालकों को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा है। इसके अलावा निर्देश भी दिया  है कि स्वच्छता अभियान में नगर निगम का भरपूर सहयोग करें।

नवनीत तिवारी ने कहा कि आबकारी विभाग टीम ने शहर की वसुंधरा नगर मंगला चौक चुचुहिपारा तोरवा सिरगिट्टी सब्ज़ी मंडी सेक्टर डी यदुनंदन नगर दुकानों का निरीक्षण किया। गंदगी को झाड़ फूंकर गंदगी को दूर भगाया। इसके अलावा  सकरी मोपका बोदरी परसदा उस्लापुर  मधुबन चांटीडीह चिंगराजपारा लिंगीयाडीह सरकंडा व्यापार बिहार में संचालित अहाता का भी मुआयना किया। सभी दुकान संचालकों को निर्देश दिया गया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाए। खासकर अहाता लाइसेंसधारियों को अहातों की साफ सफाई पर विशेष रखने को कहा। 

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.