बिलासपुर…..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने और “नशामुक्त भारत” के संकल्प को नई ऊर्जा देने के लिए देशभर में 21 सितम्बर को ‘नमो युवा रन’ का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ में यह दौड़ रायपुर और बिलासपुर दो जगहों पर आयोजित की जा रही है।

जिले में यह ऐतिहासिक रन उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आयोजित होगी। आयोजन का शुभारंभ सुबह सी.एम.डी कॉलेज मैदान से होगा और यह दौड़ रिवर व्यू रोड तक पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवाओं का उत्साह—संख्या 8000 पार 

एनएसएस, एनसीसी, विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगर सेना और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के हजारों युवा इस दौड़ में शामिल होंगे। 19 सितम्बर की शाम तक 6200 युवाओं ने पंजीयन करा लिया था।  संभावना जताई जा रही है कि अंतिम दिन तक यह आंकड़ा 8000 के पार पहुँच जाएगा

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुरस्कारों की होगी बारिश

दौड़ में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए कुल ₹1.40 लाख की पुरस्कार राशि रखी गई है। पहला पुरस्कार – 25,000, दूसरा पुरस्कार – 15,000, तीसरा पुरस्कार – 10,000 दिया जायेगा। इसी तरह  चौथा और पाँचवाँ – 5,000-5,000 और छठवें से दसवें स्थान तक 2,000-2,000 दिये जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नमों रन का मार्ग

सी.एम.डी चौक → पुराना बस स्टैंड → तेलीपारा रोड → मानसरोवर चौक → लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय → गोंडपारा → रिवर व्यू रोड (समापन)।

21 सितम्बर को सुबह 5 बजे से सी.एम.डी कॉलेज मैदान में प्रतिभागियों को पहचान हेतु चेस्ट नम्बर वितरित किए जाएंगे।