CG News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्वाइन फ्लू के बाद अब स्क्रब टाइफस के मामले सामने आने लगे हैं। मौजूदा सीजन में अब तक स्क्रब टाइफस के 5 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Cg news।मीडिया रिपोर्ट अनुसार इनमें से एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई है, एक एक्टिव मरीज का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
छत्तीसगढ़ में फर्जी शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाली सहायक ग्रेड-3 को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी मुताबिक यहां से जांच के लिए भेजे गए करीब 10 से 15 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मृत मरीज में शुरुआती लक्षण दिखने पर शिवरीनारायण के साबरी अस्पताल में इलाज कराया था, जिसे बाद में गंभीर स्थिति में बिलासपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें, जांजगीर-चांपा जिले में हर साल बारिश के मौसम में स्क्रब टाइफस के मरीज सामने आते हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता किसी मरीज की मौत या स्थिति बिगड़ने के बाद ही नजर आती है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
CG Teacher News: सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार भी मरीज की मौत के बाद जिला सर्विलेंस इकाई ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। डॉक्टरों के अनुसार स्क्रब टाइफस ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक जीवाणु (बैक्टीरिया) से वाला संक्रमण है।

स्क्रब टाइफस के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल फीवर जैसे होते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर निमोनिया, मस्तिष्क में सूजन, किडनी व लिवर इन्फेक्शन और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है। खेतों, झाड़ियों और नमी वाले स्थानों पर काम करने वालों को इसका जोखिम अधिक रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Durg News: दुर्ग में चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वाइन फ्लू का असर भी देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए भेजे गए 13 सैंपलों में से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें जिला अस्पताल के तीन में से एक, एडीसी लैब के 9 में से 4 और एसजे लैब से भेजे गए एक सैंपल में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक मरीज की बीते 6 सितंबर को मौत हो चुकी है।