कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में  एक युवक पर अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर शव को घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में छिपाने का आरोप लगा है। कई दिनों तक आरोपी महिला के परिजनोें को गुमराह करता रहा।

बताया जा रहा है कि, रक्षाबंधन पर जब महिला अपने मायके नहीं पहुँची, तब परिजनों को शक हुआ और इसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। यह मामला श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गाँव की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday – दशहरा, दीपावली और शीतकालीन की छुट्टी घोषित, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
CG Holiday – दशहरा, दीपावली और शीतकालीन की छुट्टी घोषित, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
CG: छत्तीसगढ़ में अवकाश का ऐलान किया गया हैं। प्रदेश में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 33 वर्षीय संतोषी था। बताया जा रह है कि, संतोषी मनोज उरांव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मनोज नशे का आदी था, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद और मारपीट होती रहती थी। 27 अगस्त को किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ था। आरोप है कि, इस दौरान मनोज ने संतोषी के साथ मारपीट की होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की नीयत से महिला के शव को घर के पीछे बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक के अंदर डाल दिया और ढक्कन बंद कर दिया। संतोषी की परिजन लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसे संपर्क नहीं हो रहा था। मनोज से पूछताछ करने पर वह गुमराह कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: फर्जी निवास व आय प्रमाण पत्र बनवाकर सीआईएसएफ में भर्ती, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
CG News: फर्जी निवास व आय प्रमाण पत्र बनवाकर सीआईएसएफ में भर्ती, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
CG: फर्जी दस्तावेजों के जरिए सीआईएसएफ में नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई दिनों तक बहन की कोई खबर न मिलने और रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भी उसके मायके न पहुँचने पर भाइयों का संदेह हुआ, तो परिजन पूछताछ करने आरोपी के घर पहुँचे और मनोज की हरकतों पर उन्हें शक हुआ। संदेह के आधार पर जब परिजनों ने बाड़ी की तरफ जाकर देखा, तो सेप्टिक टैंक का ढक्कन थोड़ा खुला हुआ था

वहाँ से तेज बदबु आ रही थी। टैंक के अंदर झाँकने पर संतोषी का शव सड़ती हुई हालत में दिखाई दिया, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने कइसकी जानकारी पुलिस को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Vishnudeo Sai: माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: CM विष्णुदेव ने साझा की भावुक कविता
Vishnudeo Sai: माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: CM विष्णुदेव ने साझा की भावुक कविता
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति में माँ के सर्वोच्च स्थान को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही श्यांग थाना पुलिस मौके पर पहुँची। कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक से शव को बाहर निकाला और शव का लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी मनोज उरांव घटना के बाद से ही फरार है और 5 सितंबर से लापता चल रहा है। पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने की तलाश जारी है।