CG Holiday। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त शालाओं सहित डीएड, बीएड और एमएड महाविद्यालयों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। तीनों अवकाश मिलाकर कुल 15 दिन छुट्टी रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक पांच दिन रहेगा। दीपावली के लिए 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

इसी तरह शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 की अवधि 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित की है।

deputy ranger promotion,CG Employee News, CG Finance,cg aadhaar based biometric attendance,IFS Transfer 2025,Transfer News,CG Government E Office System,