बिलासपुर….आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के कोटा, तखतपुर, बिल्हा और मस्तूरी ब्लॉकों के 102 ग्रामों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘आदि सेवा पर्व’ मनाया जा रहा है।

इस दौरान छात्रावासों व आश्रमों में स्वच्छता पखवाड़ा, वृक्षारोपण, पारंपरिक व्यंजन, खेलकूद, चित्रकला, जागरूकता रैली और ग्राम स्तर पर विलेज एक्शन प्लान तैयार करने जैसी गतिविधियाँ आयोजित हो रही हैं।

शिविरों के माध्यम से आदिवासी समुदाय को आधार, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी शासकीय सेवाओं का लाभ दिलाया जाएगा। पंचायत भवनों में स्थापित आदि सेवा केन्द्रों के जरिए ग्रामवासियों की समस्याओं और शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा।

2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में एक्शन प्लान का अनुमोदन और ‘आदि शपथ पत्र’ का वाचन किया जाएगा।