CG Teacher Arrested: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक शिक्षक ने मर्यादा और विश्वास की सारी हदें पार कर दी। स्कूल के शिक्षक ने 11 वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले में आगे की जाँच-कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, ये पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। 11वीं में पड़ने वाली छात्रा दुष्कर्म की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। पीड़ित छात्रा के मुताबिक, स्कूल का शिक्षक लंबे समय से उससे छेड़खानी और अश्लील बाते करता था। छात्रा जब विरोध करती तो बदनाम करने और फेल करने की धमकी देता था।

बदनामी के डर से पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं बताई। छात्रा के चुपचाप रहने के कारण आरोपी शिक्षक का हौसला और बढ़ गया।

बताया जा रहा हैं कि आरोपी शिक्षक के पास छात्रा की अश्लील फोटो थी। फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पिछले एक सालों से छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था। शिक्षक की हरकतों से परेशान छात्रा ने हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता को लेकर परिजन भटगांव थाने पहुंचे और मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी की खोजबीन शुरू की गई। बताया जा रहा हैं कि शिकायत दर्ज होते ही आरोपी शिक्षक फरार हो गया था, जिसे अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया।